महावीर जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

0
114

फर्रुखाबाद:भगवान महावीर जयंती पर बुधवार को शहर में धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा समापन पर भगवान आदिनाथ की मूर्ति का अभिषेक किया गया। इससे बाद प्रसाद बांटा गया।
जैन समाज की ओर से शहर में भगवान महावीर जन्म जयंती महोत्सव के आयोजन के तहत बुधवार को भगवान महावीर की आरती के साथ भगवान महावीर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। फूलमालाओं से सजी बैलगाड़ी के रथ पर भगवान आदिनाथ की मूर्ति थी|जैन वाटिका (लल्ला हकीम का बाग़) से शुरू होकर सिंडीकेट बैंक से शुरू होकर लाल दरवाजा,घुमना रोड,चौक,लोहाई रोड,नाला मछरटटा,साहबगंज चौराहे होते हुए सधवाडा स्थित नेमि नाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पर समाप्त हुई|
मोहन अग्रवाल, विश्वास गुप्ता, अध्यक्ष ऋषभ शरण जैन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जैन, महामंत्री दिलीप जैन, सह मंत्री शैलेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, विशाल जैन, प्रदीप जैन आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]