विपक्षी दलों का चुनाव में होगा सुफडा साफ:बीजेपी

0
135

फर्रुखाबाद:लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के चाबी भरने आये भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल साफ़ हो जायेंगे|
नगर के आवास विकास स्थित एक होटल में आये प्रदेश प्रवक्ता ने लोक सभा संचालन समिति के मीडिया प्रमुखों के साथ विस्तृत चर्चा की चुनाव की दृष्टि को देखते हुए निर्देश दिए|उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार भी 74 प्लस के साथ उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनेगी| सपा और बसपा का गठबंधन पूर्ण रूप से साफ़ होगा| उन्होंने कहा बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती जब गठबंधन में नहीं थी तब नारा देती थी चढ़ गुंडों की छाती पर बटन दबाएं हाथी पर| सपा से गठबंधन होने के बाद नारा भी बदलना चाहिए| आज नारा है चढ़ गये गुंडे छाती पर| बटन दबाएँ हाथी पर|
जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता एवं शिवांग रस्तोगी आदि रहे।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]