मुकेश,सलमान व मनोज सहित चार ने किया नामाकंन

0
164

फर्रुखाबाद: लोक चुनाव में अब सियासत में हलचल तेज हो गयी है| शनिवार को मनोज अग्रवाल,सलमान खुर्शीद व मुकेश राजपूत रहित चार ने अपना नामांकन कराया|
दरअसल पूर्व घोषित कार्यक्रम के साथ उप मुख्यमंत्री केशब प्रसाद मौर्य को लेने सांसद मुकेश राजपूत,विधायक मेजर सुनील दत्त,नागेन्द्र राठौर,सुशील शाक्य ,अमर सिंह खटिक आदि लोग पुलिस लाइन मैदान में पंहुचे| लेकिन उप मुख्यमंत्री के आने में बिलम्ब के चलते सांसद अपने साथ सदर विधायक,भोजपुर विधायक व कायमगंज विधायक को लेकर नामांकन करने पंहुचे| उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया|
इसके बाद सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया| उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी,नौशाद अली,बसपा जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर आदि लोग नामांकन कक्ष में गये|
वही कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के साथ में आदिल कामरान डब्बू,जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा,प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव,उजैर खां आदि गये| इसके साथ ही सलमान से अपना पर्चा दाखिल किया| वही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ0 सुमन ने अपना पर्चा दाखिल किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]