फर्रुखाबाद:विभिन्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों का जनसम्पर्क भी तेज हो गया है। लेकिन दर-दर खड़े मतदताओं की मुस्कान उन्हें असमंजस में डाल रही है|
लोक सभा क्षेत्र में जगह-जगह हर प्रत्याशी का स्वागत मतदाता मधुर मुस्कान के साथ कर रहे हैं। मतदाताओं का यह मुस्कान प्रत्याशियों को परेशान कर रहा है। वे उनके मुस्कान का अर्थ नहीं समझ पा रहे हैं। बहरहाल सुबह से लेकर देर रात तक प्रत्याशी जनता जनार्दन के दर पर दस्तक दे रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं से संपर्क करने फेर में उम्मीदवार बिना थके, कड़ी धूप में पसीना बहाते रहे। उम्मीदवारों के साथ प्रचारक भी पसीने से तर-बतर चुनाव प्रचार में जुटे रहे|
ऐसे मौसम में एयर कंडीशन कमरों से बाहर नहीं निकलने वाले करोड़पति उम्मीदवार चिलचिलाती धूप से परेशान हैं। सड़क पर हाथ जोड़कर सीधे पंखे के नीचे आ जाते हैं। यही नहीं प्रचार के दौरान भी जहां पंखा दिखा या फिर एसी कमरे दिखे, वह पर कुछ वक्त निकालकर राहत लेने से नहीं चूक रहे हैं।
मतदाताओं की मधुर मुस्कान से प्रत्याशी परेशान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


