फर्रुखाबाद:(दीपक-शुक्ला) लोकसभा चुनाव सर पर है| सियासी गलियों में राजनैतिक लोगों की कदम ताल तेज है| कांग्रेस,प्रसपा व सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी मैदान में आ चुके है|भाजपा में अभी भागम-भाग मची है| जल्द ही चुनावी सरगर्मी और अधिक तेज हो जायेगी| लेकिन इसके साथ ही साथ आपको बताना जरूरी है की आखिर जनपद में कौन-कौन सांसद बना और कब|
दरअसल आजादी के बाद कांग्रेस की टिकट पर प0 मूल चन्द्र दुबे 1952 से लेकर 1962 तीन तीन बार सांसद रहे| इसके साथ समाजवादी पार्टी से डॉ0 राममनोहर लोहिया 1962 में चुनाव जीतकर फर्रुखाबाद के सांसद बने|
इसके बाद 1967 से 1971 तक अवधेश चन्द्र,1977 से 1980 तक वर्तमान अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के पिता दयाराम शाक्य,1984 में खुर्शीद आलम खां,1989 में संतोष भारतीय,1991 में सलमान खुर्शीद,वर्ष 1996 से 1998 में साक्षी महाराज चुनाव जीते,1999-2004 में चन्द्र भूषण मुन्नू बाबू सांसद बने,2009 में पुन: कांग्रेस की टिकट से सलमान खुर्शीद चुनाव जीते,2014 में मुकेश राजपूत सांसद बने|अब जिले को 2019 के चुनाव के बाद 12 वां सांसद मिलेगा|



