विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप

0
171

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीती रात विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| परिजनों ने दहेज में बाइक ना देनें पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम दरियागंज निवासी रामआसरे पुत्र गजराज सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उन्होंने 20 फरवरी 2018 को ग्राम झसी निवासी डिम्पल पुत्र रामविलास से अपनी पुत्री 22 पुत्री अर्चना का विवाह किया था| विवाह के बाद से ही बाइक की डिमांड के चलते उसके साथ ससुराल के लोग मारपीट करने लगे| जिसका कई बार जिक्र उसने किया था| बीते 22 मार्च को अर्चना ने मायके फोन कर कहा की वह ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे है|
मृतका अर्चना के पिता का कहना है कि जब वह मौके पर आये तो उन्होंने देखा की अर्चना मृत अवस्था में चारपाई पर लेटी है| उसके गले में एक दुपट्टा कसा है|मृतका के पिता ने दामाद डिम्पल व उसके ससुर रामविलास पर अर्चना का गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है|सूत्रों से
मिली जानकारी के मुताबिक अर्चना ने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी| ससुराल वालों से उसे फांसी से नीचे उतारा और फरार हो गये| पुलिस ने पति को दबोच कर मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]