फर्रुखाबाद: सड़क किनारे खड़े भाजपा नेता पर लाठी चलाने के बाद हुए हंगामे से चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया | जिसके बाद हंगामा कर रहे भाजपाई शांत हुए|
नगर के गंगा नगर निवासी भाजपा के फतेहगढ़ मंडल के मंत्री गुंजन अग्निहोत्री मोहल्ले के बाहर सड़क किनारे खड़े थे | उसी दौरान उधर से कादरी गेट चौकी इंचार्ज बलराज भाटी उधर से निकले| गुंजन का आरोप है कि दरोगा ने उनके ऊपर बिना बात लाठी चला दी| इससे वह भडक गये| भाजपा मंत्री पर लाठी चलाये जाने की खबर से भाजपा मंडल अध्यक्ष फतेहगढ़ रामवीर चौहान,रामवीर शुक्ला,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बढ़पुर शिवम दुबे आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पंहुचे और हंगामा करने के साथ ही जाम लगा दिया| जिसके बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह पंहुचे| इसके साथ हु उधर से निकल रहे सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को भी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी से उतार मामले से अवगत कराया|
मामला बिगड़ता देख चौकी इंचार्ज बलराज भाटी को लाइन हाजिर कर दिया गया| अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की एसपी के निर्देश पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है| शुभम तिवारी,राधव दत्त मिश्रा,सौरभ मिश्रा आदि रहे|
भाजपा नगर मंत्री पर लाठी भांजने में चौकी इंचार्ज भाटी लाइन हाजिर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


