रोहिला से सीआईएसएफ का चुनावी श्रीगणेश

0
123

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में सीआईएसपी ने अपनी आमद करा दी| जिसके बाद करीब आधा दर्जन गाँवो में फ्लेग मार्च कर अपराधियों के भीतर खौफ पैदा किया| उन्हें यह अहसास कराया गया कि चुनाव में उपद्रव करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा|
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह व  केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कमान्डेंट चन्द्र शेखर के नेतृत्व में पुलिस व सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से रोहिला गाँव से फ्लेग मार्च की शुरुआत की| इसके साथ ही साथ मोहम्मदाबाद कस्बा,मदनपुर,धीरपुर,उगरपुर,कटिन्ना आदि गाँवो में फ्लेग मार्च किया| सीओ राजवीर सिंह,कोतवाल जयप्रकाश,दरोगा वीपी सिंह आदि रहे|
लूट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार का ईनामी दबोचा
पुलिस ने फरार चल रहे कंचनपुर करहल मैनपुरी निवासी अनूप पुत्र संतोष को मदनपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र दयाल,दरोगा महेश कुमार ने रोहिला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया| वह बीते 8 जनवरी 2018 को मायादेवी फिलिंग स्टेशन पर हुई लूट में फरार चल रहा था|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]