बाइक सबारों ने फायर कर किया घायल

0
111

फर्रुखाबाद:कार से सबार होकर घर जा रहे एक समाचार पत्र के सम्पादक पर बाइक सबार बदमाशों ने फायरिंग कर दी|घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया|
शहर कोतवाली के भोपतपट्टी निवासी एक समाचार पत्र के सम्पादक शरद कटियार ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती रात वह कार से मसेनी होकर आवास विकास की तरफ आ रहे थे| तभी उनकी कार के आगे अज्ञात बाइक सबार युवक बाइक लहराने लगे|जब शरद कटियार ने साइड से देंने को कहा तो उन्होंने तमंचे से फायर झोंक दिया| जिसके बाद अज्ञात युवक फरार हो गये| घटना के बाद शरद ने शहर कोतवाली में तहरीर दी| पुलिस ने देर रात उनका लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया| उनके सीधे हाथ में गोली लगना बताया जा रहा है|
आवास विकास चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि अभी जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]