हर क्षेत्र में आगे है आज की आधुनिक महिला

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: श्री विश्व नाथ सेवा संस्थान के द्वारा संचालित एशियन कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट व सीएससी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया|
नगर के नया कोठा पार्चा स्थित एशियन के सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में अपने विचार रखे| इंस्टिट्यूट की प्रबंध निर्देशिका आकांक्षा सक्सेना ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के समय में महिलायें हर क्षेत्र में आगे है| कमी है तो यह की कभी-कभी महिलायें अपना आंकलन ठीक से नही करती हैं| महिलायें दूसरों को नही अपनों को समझे|
इस दौरान फैकल्टी शिल्पी सक्सेना ने कहा कि हम कामयाब है और हमारी कामयाबी दिखती है| सीनियर फैकल्टी नैना पटेल ने कहा कि अब हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान दिखाई देता है| इस दौरान कल्पना,प्रतीक्षा,ईशानी,नेहा,करिश्मा,रूचि,निशा,चांदनी आदि मौजूद रहे|
प्रसपा महिला सभा नें बांटी साड़ी
प्रसपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष नीलम सिंह चौहान व प्रदेश सचिव मोहन सिंह ने नगर के जटवारा जदीद में महिलाओं को साड़ी वितरण किया| इसके साथ ही साथ महिलाओ के सम्मान में प्रसपा को सबसे आगे बताया| उन्होंने कहा की प्रसपा महिलाओं के सम्मान का पूरा ध्यान रखे है|महिला दिवस पर 51 महिलाओं को किया सम्मानित
महिला दिवस पर डॉ० अनीता यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया|मुख्य अतिथि के रूप में चेयर मैंन वत्सला अग्रवाल व डॉ० रजनी सरीन रही| उन्होंने विश्व पटल पटल पर महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया| इस दौरान 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया| इस दौरान पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत,शकुंतला शाक्य,सुलक्षणा सिंह,अलका राजपूत,चमन शुक्ला आदि रहीं|