फ़िल्मी स्टाईल में तमंचे की नोक पर नगदी व जेवरात लुटे

फर्रुखाबाद: फ़िल्मी स्टाईल में युवक घर में तमंचे की नोक पर नगदी तथा महिला के जेवरात लूट ले गया| कोई कार्यवाही न होने के कारण पुलिस को घटना की सूचना तक नहीं दी गयी|

शहर कोतवाली के ग्राम अमेठी जदीद निवासी रफीक टेलर की पत्नी फरजाना प्रातः १० बजे घर पर अकेली थी| उसी समय एक युवक यह कहते हुए घर में घुस गया कि टेलर मास्टर कहाँ है कपडे सिलवाना है| युवक ने दरवाजे को अन्दर से बंद कर दिया और तमंचा महिला की कनपटी पर लगाकर उससे अलमारी की चाबी ले ली और अलमारी खोलकर उसमे रखे ३० हजार रुपये व सोने की अंगूठी निकाली| चलते समय महिला के कुंडल भी नोच लिए और फ़िल्मी स्टाईल में ही चला गया|

रफीक की फतेहगढ़ में फहीम टेलर के नाम से दुकान है| घटना के समय उनके बच्चे स्कूल गए थे| उनकी माँ रसीधन पड़ोस के दूसरे मकान में थीं जहाँ मकान बन रहा है| निर्माण सामिग्री रफीक के मकान में रखी है जब मजदूर मकान से मौरम लेकर निकल रहा था तभी लुटेरा घर में ऐसे घुसा जैसे कि टेलर मास्टर का पुराना दोस्त है|