भान सिंह की हत्या में पुलिस ने तीन को उठाया

0
334

फर्रुखाबाद:(मेरापुर)बीते दिन ग्रामीण की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी| पुलिस ने शक के आधार पर तीन को उठाया है| पुलिस जाँच में लगी है|
16 जनवरी को थाना क्षेत्र के ग्राम देवसनी निवासी 40 भान सिंह राजपूत पुत्र अमर सिंह राजपूत बीती रात गाँव के ही निकट अपने गेंहू की फसल में पानी लगाने गये थे| लेकिन रात में वापस ना आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की| जिससे उसका शव गाँव के ही छेदालाल के खेत में पड़ा मिला था| उनके गले में लाल रंग की चादर का फंदा पड़ा था| जिससे उसका गला घोट कर हत्या कर दी गयी थी|
पुलिस ने शक के आधार पर गुरुवार को तीन लोगों को उठा लिया| घटना के पीछे अबैध सम्बन्ध के शक में हत्या होने की दिशा में पुलिस जाँच कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]