फर्रुखाबाद:प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश सचिव के पद पर विश्वास गुप्ता को मनोनीत किया है| जिससे विश्वास इ समर्थकों में ख़ुशी की लहर है|
समाजवादी पार्टी में लोहिया बाहिनी के प्रदेश महासचिव,युवजन सभा के प्रदेश महासचिव,पार्टी के महानगर अध्यक्ष पद पर पांच बार वर्ष 2006 से 2012 तक महानगर अध्यक्ष रहे विश्वास गुप्ता को शिवपाल का सपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर वर्ष 2016 में जिलाध्यक्ष बनाया गया था|
लेकिन बाद में सपा से अलग हुए शिवपाल ने अपने नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन किया| इसके बाद विश्वास से भी सपा छोड़ दी| रविवार को प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी ने विश्वास गुप्ता को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है| जिससे विश्वास के समर्थकों में ख़ुशी की लहर है|



