सपा-बसपा गठबंधन से होगा बीजेपी का पत्ता साफ:शिव सेना

0
132

फर्रुखाबाद:जनपद आये शिव सेना के प्रदेश प्रमुख ठा० अनिल सिंह ने जनपद पंहुचकर एक जन सभा को सम्बोधित किया| जिसमे उन्होंने बीजेपी पर तीखे प्रहार किये| जिसमे कहा की सपा-बसपा गठबंधन ने बीजेपी का प्रदेश से सूफडा साफ हो जायेगा| बीजेपी शिव सैनिकों के साथ दुर्व्यवहार करने पर अमादा है| उनके जिला प्रमुख पर जरा से मामले में ही गुंडा एक्ट के साथ जिला बदर की कार्यवाही की गयी है| जिसके लिए एक बड़ा आन्दोलन किया जायेगा|
नगर के आवास विकास स्थित बढ़पुर जिला कार्यालय के निकट आयोजित की गयी बैठक में पंहुचे प्रदेश प्रमुख ने कहा की मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ छलावा किया है| इसका जबाब देश की जनता आगामी 2019 को देगी| शिव सेना प्रदेश की सभी सीटो पर लोक सभा चुनाव लड़ेगी| 2019 का चुनाव केबल शिवसेना बीजेपी के खिलाफ लड़ेगी| बीजेपी ने जनादेश का अपमान किया है| सवर्ण आरक्षण के बीजेपी के लिए दूरगामी परिणाम आयेंगे|
क्योंकि सवर्ण आरक्षण केबल सामान्य वर्ग के लिए ही नही दिया गया है| वह मुस्लिम,ईसाई आदि समुदाय को भी इसका लाभ देगा| सवर्ण आरक्षण बीजेपी का केबल सियासी पैंतरा है| देश व प्रदेश का किसान परेशान है| उसकी फसल अन्ना मबेशी चट कर रहे है| बीजेपी कहती है की गाय हमारी माता है लेकिन शिव सेना उनके लिए कहती है की गोवा में खाता है| शिव को जिले में अपने पैर रखे हुए केबल कुछ महीने भी नही हुए और बीजेपी के विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के इशारे पर उनके जिला प्रमुख आनन्द विक्रम सिंह व भाईयों पर जिला बदर व गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गयी है| शिव सेना इसके लिए लम्बी लड़ायी डीजीपी व प्रमुख सचिव से मिलकर लड़ेगी| उन्होंने धमकी भरे शब्दों में विवादित वयान दिया की भाजपा हथियारों की बात करती है लेकिन उन्हें नही मालूम की जितने हथियार बीजेपी के पास है उतने हथियार शिवसैनिक अपने लंगोट में बांधकर चलते है| यदि लगोट खोल दिया तो बीजेपी नीचे दब जायेगी|
इस दौरान संतोष शुक्ला प्रदेश महासचिव,मनोज तिवारी,जिला महासचिव प्रबल प्रताप सिंह,प्रदेश सचिव संतोष गुप्ता,नाजिया खांन,आरपी सिंह चौहान,संतोष सिंह परमार,प्रमोद चौहान,गौरव चौहान,श्रीकान्त राजपूत,विकास कटियार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]