पांच दुकानों के ताले तोड़कर नकदी-सामान साफ़

0
124

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)बीती रात चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़कर तीन से नकदी व सामान साफ़ कर दिया| पुलिस ने जाँच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी श्यामबाबू पुत्र दयाराम,रवि कौशल पुत्र निरंकारी कौशल निवासी इंद्रानगर,यूसिफ पुत्र नूर मोहम्मद निवासी किदवई नगर के संकिसा मार्ग पर टिन के बने हुए खोखे है| जिसमे चोरों ने बीती रात ताला आदि तोड़कर हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया| वही पास में ही सुनील पुत्र राधेश्याम व कन्हैया पुत्र विजय कौशल की भी दुकानों के ताले तोड़े लेंकिन चोरी करने में कामयाब नही हुए| कस्बा चौकी इंचार्ज कौशलेन्द्र कुमार ने जाँच पड़ताल की|
घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने जाँच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]