फर्रुखाबाद:जिले में विभिन्य योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए आ रहे सूबे के उपमुख्मंत्री लगभग तीन घंटे तक कार्यक्रम में रुकेंगे| इस दौरान वह अधिकारियों के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से भी भेट करेंगे|
उप मुख्यमंत्री केशब प्रसाद मौर्य के निजी वीरेंद्र कुमार के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 दिसम्बर को सुबह लगभग 11 बजे वह लखनऊ से सरकारी हेलीकॉप्टर से फर्रुखाबाद के लिए उड़ान भरेंगे| इसके बाद वह 12:10 बजे पुलिस लाइन मैदान फतेहगढ़ स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे| 12:15 पर वह कार द्वारा क्रिश्चियन मैदान बढ़पुर सभा स्थल के लिये रवाना होंगे| 12:20 मिनट पर वह पुलिस लाइन मैदान में पंहुचेंगे| तकरीबन एक घंटे कार्यक्रम में रुकने के बाद वह 1:10 बजे प्रेस वार्ता करेंगे| 1:20 दोपहर को वह पार्टी पदाधिकारियों व जिले के अधिकारियों से भी वार्ता करेंगें| दोपहर 1:50 का समय उनके लिए आरक्षित किया गया है|
2:10 बजे वह पुन: पुलिस लाइन के लिए कार द्वारा रवाना होंगे| 2:15 पर उनका हेलीकाप्टर मथुरा के लिए प्रस्थान करेगा| दोपहर को एसपी संतोष मिश्रा व एएसपी त्रिभुवन सिंह व ईओ नगर पालिका रमेश यादव ने सभा स्थल पर जाकर निरीक्षण किया| एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था देखी| उन्होंने यातायात व्यवस्था दुरस्त रखने के कड़े निर्देश दिये| एसपी ने जेएनआई को बताया की उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जायेगा| बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाने की तैयारी है|
जिले में तीन घंटे बीस मिनट तक रुकेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


