शिवपाल की पार्टी ने काला दिवस मनाकर कहा प्रदेश में “जंगलराज”

0
140

फर्रुखाबाद: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारियों गुरुवार को काला दिवस मना प्रदर्शन किया| उन्होंने कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है प्रदेश में जंगलराज कायम हो रहा है|
संगठन ने कलेक्ट्रेट पंहुचकर जिलाधिकारी मोनिका रानी को ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा है कि भाजपा व उसके सहयोगी संगठनों ने अयोध्या में जहां देश के संविधान व न्यायालय की धज्जियां उड़ाकर बाबरी मस्जिद का ढाचां ध्वस्त कर सामाजिक समरस्ता के ताने-माने को छिन्न भिन्न कर देश के मस्तिष्क पर कंलक लगाया है| जिसकी प्रगति शील समाजवादी पार्टी लोहिया घोर निन्दा करती है। संगठन ने यह भी आरोप योगी सरकार पर लगाया की प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और जगंलराज कायम हो गया है| इसी के चलते बुलन्दशहर और कासगंज आदि जनपदों में घटनायें उदाहरण है| यह सब सरकार की नाकामी का सबूतं है। आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान व सर्वाेच्च न्यायालय को धोखा देकर अयोध्या में मन्दिर निर्माण कराकर सविधान की धज्जिया उड़ाकर प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगाड़ने का कुचक्र रच रही है| उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की|
विश्वास गुप्ता,प्रमुख जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर,उपाध्यक्ष प्रदीप यादव,युवजन सभा जिलाध्यक्ष विमल यादव,जितेन्द्र यादव,सचेन्द्र प्रताव सिंह,मोहन सिहं आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]