छात्रायें मजबूर नही बल्कि मजबूत बनें

0
139

फर्रुखाबाद:अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के मिशन साहसी अभियान का समापन कर दिया गया| जिसमे छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया था| बैठक के दौरान कहा गया अब छात्रायें मजबूर नही अब मजबूत हो गयी है|
नगर के लोहाई रोड स्थित भारतीय महाविधालय में आयोजित एबीवीपी के मिशन साहसी अभियान के समापन समारोह का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मधुराम जी पंहुचे| उन्होंने बताया कि जिस तरह से छात्राओं को कमजोर समझा जाता है लेकिन एबीवीपी के मिशन साहसी अभियान के तहत यह प्रमाणित हो गया है कि अब छात्रायें मजबूर नही बल्कि मजबूत हो गयी है|
प्रदेश सहमंत्री अभिषेक वाथम ने बताया कि आठ दिनों में चल रहे आत्मरक्षा शिविर में सभी छात्रायें जिन्होंने प्रतिभाग किया| उन सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया| इस दौरान एनएकेपी महाविधालय की प्रो० डॉ० पारुल मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये|
इस दौरान ऋतिक तिवारी, उन्नत तिवारी, उचित वर्मा, शिवम कुशवाह, शिखा वर्मा, काजल श्रीवास्तव, कल्पना त्रिवेदी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]