साले ने जीजा को मारी गोली,मुकदमा दर्ज

0
169

फर्रुखाबाद:बीती रात विवाद के चलते साले ने जीजा को गोली मार दी| गम्भीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नानक नगर निवासी 26 वर्षीय विशाल शर्मा पुत्र दीपक शर्मा ने बताया की उसका विवाह बीते 26 जनवरी 2016 को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिर्राबाग़ निवासी कमलेश कुमार की पुत्री लक्ष्मी से हुआ था| जिसके बाद विशाल पर ससुराल के लोगों ने दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज कराया था|
जिसको लेकर विवाद चल रहा था| विशाल का आरोप है की रात में ससुर कमलेश व साले गुलशन कुमार ने घर में आकर गोली मार दी| परिजनों ने उसे बीती रात 10:45 पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| प्रभारी निरीक्षक झाँझन लाल सोनकर ने जेएनआई को बताया की आरोपी ससुर व साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]