जीएचटी के अंतर्गत रखें जाये पेट्रोल-डीजल व गैस

0
143

फर्रुखाबाद: जिला उद्योग व्यापार मंडल ने कलेक्ट्रट पंहुचकर पेट्रोलियम मंत्री को ज्ञापन सौपा| इसके साथ ही व्यापार मंडल ने पेट्रोल डीजल व गैस को जीएसटी के अंतर्गत लाने की मांग की गयी|
संगठन के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पंहुचकर ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा गया कि व्यापारी वर्ग लगातार बढ़ रही पेट्रोल, डीजल एवं गैस की कीमतों से उप्तादन पर होने वाले नुकसान के कारण व्यापार करने में अपने आपको असमर्थ पा रहा है| व्यापार करने में बहुत ही परेशानी उठानी पड़ रही रही है| व्यापार मंडल ने मांग कि है कि व्यापारियों के हित में तत्काल पेट्रोल,डीजल व गैस की कीमतों पर नियंत्रण किया जाये|इसके साथ ही साथ व्यापारियों ने पेट्रोल, डीजल व गैस को तत्काल जीएसटी के अंतर्गत लाने की मांग की| ज्ञापन पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को भेजा गया है|
इस दौरान जरदोजी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतीक अहमद, पुन्नी शुक्ला प्रभात कटियार, रिजवान अहमद ताज, राम जी मिश्रा, हसीन अहमद, डालचंद कठेरिया, अल्लादीन, मोहित आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]