धूमधाम से किया गया गणपति का विसर्जन

0
196

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर)गणपति महोत्सव के चलते धूमधाम से उनकी विसर्जन यात्रा निकाली गयी| श्रद्धालु गा रहे थे गणपति बप्पा अगले बरस तुम जल्दी आना-जल्दी आना| विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु अपने आप को थिरकने से नही रोंक सके|
बीते 13 सितम्बर को कस्बे में श्रद्धालुओं ने गणपति प्रतिमा की स्थापना की थी| तीन दिन तक लगातार पूरा पांडाल गणपति के भक्ति रस में डूबा रहा| तीसरे दिन रविवार को धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गयी| यात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई कुठिला झील के निकट विसर्जन की गयी| जगह-जगह लोगों ने नृत्य में सराबोर दिखे| अबीर गुलाब एक दूसरे को लगाया गया|
प्रदीप राठौर,अभिषेक राठौर,प्रधान पति प्रदीप सिंह, देवव्रत,अमित,अरुण,बहादुर,पुष्पेंद्र राठौर,भूपेंद्र सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप सिंह राठौर, निर्मल, दीपू, कौशलेंद्र, अरुण, बहादुर, सीमा सिंह, रेनू सिंह, गुड्डी देवी,मंजू,सुधा सिंह ग्राम प्रधान मूर्ति विसर्जन में पूरा सहयोग किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]