भूमि विवाद में महिला को दबंगो ने मारी गोली

0
121

फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से चल रहे भूमि विवाद के चलते दबंगो ने महिला को गोली मार दी| उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचा सहित हिरासत में भी ले किया है|
शहर कोतवाली के ग्राम अमेठी कोहना निवासी 45 वर्षीय देववती मिश्रा पत्नी रामनिवास मिश्रा के पुत्र दिनेश ने बताया कि उन्होंने थाना मऊदरवाजा के ग्राम ऊगरपुर निवासी बेबी पत्नी बलराम की जमीन बीते 24 अगस्त को खरीद ली थी| वह जमीन उनके घर के लगभग सामने है| उस पर बेबी के अन्य परिवारी विरोध कर रहे है| इस बात को लेकर पहले भी दबंगों ने कई बार मारपीट व फायरिंग की| जिसका कोतवाली में समझौता लिखित में हो गया था|
दिनेश का कहना है कि शनिवार को वह प्लाट में निर्माण करा रहे थे| जिसका बेबी के परिवारी अमलेश उनके पुत्र पवन, पंकज,विकास व मोनू आ गये| दबंगों ने निर्माण रोकने पर विवाद हो गया| पथराव भी किया गया| उसी दौरान पंकज ने तमंचे से फायरिंग कर दी| जिससे गोली देववती की दाई जांघ में गोली लग गयी| घटना की सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर आ गयी| उन्होंने पंकज व मोनू को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया| उधर दिनेश ने अपनी माँ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
दरोगा दिनेश भारती ने बताया कि जाँच की जा रही है| तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]