फर्रुखाबाद: बीती रात प्राथमिक विधालय के ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया लिया गया| जिसके बाद प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी है|
विकास खंड बढ़पुर के प्राथमिक विधालय अमेठी कोहना की प्रधानाध्यापक इंद्रप्रभा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उन्होंने शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे विधालय पंहुचकर देखा तो प्रधानाध्यापक कक्ष, रसोई घर, आंगनबाड़ी कक्ष, व राशन कक्ष के ताले टूटे थे| चोरों ने एक भरा हुआ सिलेंडर, दो बाल्टी, 51 किलो राशन, 12 टाटफट्टी, 42 गिलास, 3.5 किलो अरहर की दाल, मसालों के पैकेट, 4 किलो सरसों का तेल, गैस चूल्हा वर्तन आदि चोरी कर लिये|
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


