ग्रामीणों ने संदिग्ध को दबोचा पुलिस को सौपा

0
124

फर्रुखाबाद:(कंपिल) सोमवार दोपहर को क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के ग्रामीण खेतो में काम कर रहे थे उसी दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति झाड़ियों की तरफ दिखाई दिए| ग्रामीणों ने तत्काल फोन से गांव वालों को सूचना दी।
बीते 6 सितंबर को बुधवार व गुरुवार की रात को क्षेत्र के गांव रुदायन में डकैतों ने धावा बोलकर गांव के ही फतेह सिंह,उमेश यादव, अली हसन उर्फ पप्पू चूड़ी वाले के घर में डाका डाला था।डाके के दौरान विरोध करने पर उमेश व उसकी पत्नी अनीता देवी अली हसन व उसकी पत्नी फातिमा बेगम को लाठी डंडे सरिया धारदार हथियार से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। तीन घरों में डकैती की घटना होने से आसपास के गांव में दहशत का माहौल है| ग्रामीण छतों पर पहरा देकर रात काट रहे हैं। क्षेत्र के आसपास गाँवो में लगातार रातों को बदमाशो की चहल कदमी से ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं।
ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को पकड़ भी लिया| थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए संधिग्ध ने अपना नाम आमीन खान पुत्र अब्दुल हसन निवासी मोहल्ला लालबाग कस्बा भरगेन जिला काशीराम नगर बताया है। मामले की जाँच की जा रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]