कच्ची दीवार ढहने से भैंस सहित वृद्ध की मौत

0
138

फर्रुखाबाद:(कंपिल) जानवरों की रखवाली के लिये सो रहे वृद्ध व उसकी भैस की दीवार गिरने से मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा के मजरा सुजातपुर निवासी 62 वर्षीय ओमप्रकाश अपने जानवरों के निकट घेर में सो रहा था| रात तकरीबन डेढ़ बजे अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गयी| जिसमे ओमप्रकाश व उसकी भैस दब गयी| भरभराहट की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए । कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। मलबे में दबने से ओमप्रकाश और भैंस दोनों की मौत हो गयी।
घटना की सूचना पर एसडीएम कायमगंज अनिल कुमार, तहसीलदार गजेन्द्र सिंह ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की राहत मिलेगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]