फर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीती रात पेट्रोल पम्प कर्मी के तमंचा लगाकर डेढ़ लाख रूपये की नकदी लूट कर उसे गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया| घटना के बाद पुलिस ने सेल्स मैंन को सीएचसी में भर्ती कराया| पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुआँखेड़ा के निकट गढिया में पूर्णागिरी पेट्रोल पम्प है| जिस पर जनपदा एटा के नयागाँव अलियापुर निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार पुत्र नेकसे सेल्समैन की नौकरी करता है| अमित के अनुसार बीती रात वह पम्प के बाहर सो रहा था| लगभग दो बजे एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आ गये| उन्होंने तमंचे के बल पर अमित से तकरीबन डेढ़ लाख रूपये की नकदी लूट ली| विरोध करने के दौरान उसके साथ जमकर मारपीट हो गयी| घटना के बाद नकाबपोश बदमाशों फरार हो गये| घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जख्मी सेल्स मैंन को सीएचसी में भर्ती कराया| पुलिस घटना की जांच कर रही है| वही पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है|
पुलिस जीप पोल से टकराई, इंस्पेक्टर सहित पांच जख्मी
पेट्रोल पम्प लूट की घटना के बाद मौके से लौट रहे प्रभारी निरीक्षक की सरकारी गाड़ी पृथ्वी दरवाजा के निकट से गुजर रही थी तो गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गयी| जिससे इंस्पेक्टर जसबंत सिंह,दरोगा उपदेश कुमार, चालक सोहन लाल, सिपाही सुबोध कुमार व दुर्गेश सिंह घायल ह गये| उन्होंने सीएचसी में इलाज कराया| सीओ अखिलेश राय ने सीएचसी पंहुचकर पुलिस कर्मियों के हालचाल लिये|
पेट्रोल पम्प कर्मी को तमंचा लगाकर डेढ़ लाख की लूट
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


