अचरिया बाकरपुर में प्रधान पद के लिये होगा मतदान

0
181

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) बीते सात माह पूर्व प्रधान की मौत हो जाने से यह पद खाली चल रहा था| जिस पर कल चुनाव होना है| मतदान सम्पन्न कराने के लिये पोलिंग पार्टियाँ भी पंहुच गयी|
विकासखंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत अचरिया बाकरपुर में 17 अगस्त को प्रधान पद के लिये मतदान होना है| जिसमें चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई है तथा पोलिंग पार्टी बूथ पर पहुंच चुकी है| पूर्व प्रधान वीरपाल सिंह खटीक निवासी रसीदपुर मजरा अठसेनी के नगला मान की मृत्यु 7 माह पूर्व हो गयी थी| उसी दौरान से यह पद खाली चल रहा था| उसी पद के लिए चुनाव होने जा रहा है| जिसमें मृतक पूर्व प्रधान की पत्नी श्यामलली प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं| जिन का चुनाव चिन्ह कन्नी है| तथा इनके प्रतिद्वंदी के रूप में विनोद कुमार पुत्र रामदीन निवासी नगला भोज का चुनाव चिन्ह इमली है एवं कश्मीर सिंह पुत्र सोनेलाल निवासी हरसिंगपुर का चुनाव चिन्ह अनाज ओसाता किसान प्रत्याशी हैं|
मतदान प्राथमिक विद्यालय अचरिया बाकरपुर में होना है| जिसकी बूथ संख्या 83 ब 84 है| इन दो बूथो की वोटिंग संख्या 1300 है| इस बूथ पर 5 गांव लगते हैं अचरिया बाकरपुर, हरसिंगपुर, रसीदपुर, नगला भोज ,नगला मान|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]