दो विधालयों से गैस सिलेंडर चोरी

0
122

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) दो प्राथमिक विधालयों से एक साथ गैस सिलेंडर चोरी कर लिये गये | दोनों के प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
विकास खंड के प्राथमिक विधालय नगला चुडा की प्रधानाचार्य राखी गंगवार ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उनके विधालय की रसोईघर के रोशनदान को तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी कर लिया| इसके साथ ही प्राथमिक विधालय ऊगरपुर की प्रधानाचार्य ज्योत्सना सत्यार्थी ने भी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| जिसमे भी उन्होंने विधालय से गैस सिलेंडर चोरी होने की शिकायत की है| पुलस जाँच पड़ताल कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]