बूथों से जोंडे केबल सक्रिय कार्यकर्ता

0
134

फर्रुखाबाद: बीजेपी की नगर मंडल की बैठक के दौरान सभी को बूथ मजबूत करने के निर्देश दिये गये| उन्होंने कहा कि इस बार बूथों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही लगाया जाये|
शहर के सिकत्तरबाग स्थित एक विधालय में आयोजित बैठक में अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने नगर मंडल के सभी सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारियों, एवं प्रवासियों की बैठक का आयोजन क्लास ली| उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुये सभी बूथ कमेटियों का गठन जल्द से जल्द कर दिया जाये| कोई भी मंडल का प्रभारी सेक्टर संयोजक नही बनेगा| सेक्टर का प्रवासी जिस सेक्टर का रहने वाला है उस सेक्टर का प्रवासी ही बनेगा| बूथ अध्यक्ष बूथ कमेटी का सत्यापन उन्ही बूथों पर जाकर करें|
नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा कि सभी सेक्टर संयोजक अपने-अपने सेक्टरों में 30 अगस्त तक सभी बैठकें पूर्ण करें| संचालन प्रबल त्रिपाठी ने किया| भास्कर दत्त द्विवेदी, रेखा चौहान, चित्रा अग्निहोत्री, आदेश गुप्ता,शिवांग रस्तोगी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]