खुलासा:हिस्ट्रीशीटर इजराईल के सीने में मारी गयी थी गोली

0
142

फर्रुखाबाद: बीते शनिवार की रात मौत के घाट उतारे गये हिस्ट्रीशीटर इजराईल के पोस्टमार्टम में नया खुलासा हुआ है| पोस्टमार्टम में उसके सीने में गोली भी मारे जाने की पुष्टि हुई है|
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नगला दाऊद सरैया निवासी 26 वर्षीय इजराइल पुत्र नौशाद की हत्या बीती शनिवार की रात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के जसमई तिराहे के निकट कर दी गयी| उसके सिर पर किसी धारादार हथियार से हमला किया गया था| पुलिस ने भट्टा मालिक सहित आधा दर्जन के खिलाफ हत्या व साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया था| बीते दिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|
जिसमे जब चिकित्सको ने उसके शव का पोस्टमार्टम कर लगभग कर लिया तो उनकी नजर उसके सीने पर सीधी तरफ गयी| शक होने पर उसका शव तत्काल लोहिया अस्पताल भेजा | देर रात उसके शव का एक्सरे लोहिया अस्पताल में किया गया| जिसमे नया रहस्य सामने आया है| सूत्रों की माने तो एक्सरे में उसके सीने में गोली लगी मिली जो फेफेड़े को चीरती हुई पीछे रीढ़ की हड्डी में फंस गयी| सिर पर किसी चाकू जैसे धारादार हथियार से हमले की पुष्टि हुई| शव का पोस्टमार्टम डॉ० विकास पटेल व डॉ० मनोज पाण्डेय के पैनल से हुआ| उसकी वीडियों ग्राफी भी करायी गयी|
प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी ने बताया कि अभी जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]