मुठभेड़ में बाइकर्स गिरोह के दो बदमाश नकदी, बाइक व हथियारों सहित गिरफ्तार

0
121

फर्रुखाबाद:बीते कई बार सड़क चलते लोगों के नकदी व जेबरात लूट लेने वाले दो बाइकर्स गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है|
पुलिस लाइन फ़तेहगढ़ के सभागार में पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइकर्स गिरोह के दो सदस्यों को कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के बहोरिकपुर मोड़ पर चन्देल गेस्ट हॉउस के निकट घेर लिया| जिस पर बदमाशों व पुलिस में मुठभेड़ हो गयी| मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने जनपद मैनपुरी के बिछवां करीमगंज निवासी संजेश उर्फ़ संजू पुत्र बेंचेलाल, थाना जहानगंज के नगलाखुआ निवासी बृजेश पुत्र रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस के अनुसार उनके पास दो 315 बोर के तमंचा, चार कारतूस दो खोखा व दो जिन्दा, लूटे गये 4500 सौ रूपये, एक पर्स आधार कार्ड के साथ, एक अपाचे बाइक बरामद हुई है|
बदमाशों ने पुलिस को बताया की वह घटना में पहले रैकी करते थे| इसके बाद वह घटना को अंजाम देते थे|
एसपी ने पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]