विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला,हत्या का आरोप

0
128

फर्रुखाबाद: विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में लटका मिला| परिजनों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया| पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
कोतवली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी 36 वर्षीय रामवीर जाटव का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम ललौर निवासी राजेश्वर की पुत्री प्रीती के साथ हुआ था| सुबह प्रीती के पति रामवीर ने शव फांसी पर लटका देखा| सूचना मिलने पर सीओ सिटी रामशरण सिंह सरोज व प्रभारी निरीक्षक झाँझन लाल सोनकर ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| मृतका के पिता राजेश्वर ने पुत्री के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर शव फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है| पुलिस ने मौके से ही मृतका के पति को हिरासत में ले लिया|
प्रभारी निरीक्षक झाँझन लाल सोनकर ने बताया मृतका के आरोपी पति को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]