माफिया सुनील राठी को पहनने पड़े कैदियों के कपड़े!

0
157

फर्रुखाबाद:जिस समय सुनील राठी सेन्ट्रल जेल में आने वाला था उसके कुछ समय पूर्व ही नये जेलर ने चार्ज लिया और चार्ज लेने के बाद ही राठी सेन्ट्रल जेल आ गया| जिसके बाद उसके कपड़े उतारकर उसे कैदियों वाले कपड़े पहनाये गए और उसे बैरक में शिफ्ट कर दिया गया|
सेन्ट्रल जेल के जेलर सुनीत कुमार सिंह का तबादला होने के बाद उनका पद फ़िलहाल खाली चल रहा था| सेन्ट्रल जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या करने वाले माफिया सुनील राठी को सेन्ट्रल जेल में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया| उसके आने के कुछ समय पहले ही पीके सिंह ने सेन्ट्रल जेल के जेलर का चार्ज ले लिया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेल की खिड़की से भीतर होते ही नवागन्तुक जेलर पीके सिंह ने उसे रोंक लिया|
पहले उसके कपड़े उतरवाकर उसे कैदियों वाले कपड़े पहनाये गये| उसके बाद उसके कड़ी हिदायत दी की वह जेल के नियमों के ध्यान में रखकर रहे| हिदायत देने के बाद उसे जेल की हाई सिक्योर्टी बैरक नम्बर 2 में बंद कर दिया गया|
जिला जेल से बुलाये गये अतिरिक्त बंदी रक्षक
सेन्ट्रल जेल में फ़िलहाल बंदी रक्षको की कमी है| जिसके चलते जब राठी को सेन्ट्रल जेल लाया गया तो उसे गेट पर सुरक्षा देंने के लिये तकरीबन 10 बंदी रक्षक जिला जेल से बुलाये गये जिन्हें जेल के गेट पर तैनात किये गये| जेल बैरियर पर भी सुरक्षा लगायी गयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]