सपा जिला उपाध्यक्ष जग्गू यादव के खिलाफ मुकदमा

0
136

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ बिजली मिस्त्री को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस ने जाँच पड़ताल भी शुरू कर दी है|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम सथरा राजेपुर निवासी हरनाम सिंह ने कहा है कि उसके पुत्र सौरभ ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के लोको रोड निवासी जग्गू यादव के घर पर ग्राम पिथनापुर निवासी राहुल के साथ बिजली फिटिंग की थी| जब उसके पुत्र सौरभ को जग्गू ने बिजली फिटिंग के रूपये नही दिये तो बीते 15 जून को राहुल से जग्गू यादव ने फोन करा उसके पुत्र को बुलाया और बंधक बनाकर मारपीट की| जब सौरभ ने इसकी शिकायत पुलिस में करने को कहा तो जान से मारने की धमकी भी दी|
घटना के सम्बन्ध में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने धारा 232,342 व 506 के तहत सपा के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह उर्फ़ जग्गू यादव व राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया| पुलिस जाँच में जुट गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]