फर्रुखाबाद:(नवाबगंज)बीते दिन महिला को छत पर गोली मार मौत के घाट उतारने के मामले में पति ने आधा दर्जन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है| लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ नही लगे|
थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान निवासी 55 वर्षीय सुधा बाथम पत्नी लेखराज बाथम की बीते सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बतायी गयी थी| घटना के बाद मृतका के पति लेखराज ने मोहल्ला डाकखाना वाली गली निवासी ओमप्रकाश, उनके पुत्र अवनीश, साले सुबोध, प्रमोद, विपिन, आमोद व प्रमोद निवासीगण बेला बरई थाना शमसाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया |
प्रभारी निरीक्षक रजनीश चौहान ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है| जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


