कर्नाटक के नाटक के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन

0
113

फर्रुखाबाद:जिला कांग्रेस कमेटी से कर्नाटक के नाटक के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कड़ी आलोचना की है | पूरे घटना क्रम को कांग्रेस ने लोकतंत्र पर कुठारा घात बताया|
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है| दिए गए ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा है कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के साथ ही राज्यों की गैर भाजपा सरकारों को अस्थिर करने या दबाव डालकर पाला बदलने को विवश करने का कृत्य प्रारंभ हो गया है| बिहार राज्य का घटनाक्रम इसका ज्वलंत प्रमाण है| मणिपुर, गोवा, मेघालय में इसी प्रकार लोकतंत्र का हनन कर सरकार बनाई गई| राज्यों की सरकारों को अस्थिर करने को लेकर न्यायालय ने भाजपा को जमकर फटकारा लेकिन उन्हें ना जन का भय है ना कानून की चिंता| जिसका उदाहरण भाजपा के प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कर्नाटक में प्रस्तुत कर रहे हैं|
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जो कृत्य भाजपा कर्नाटक में कर रही है वह लोकतंत्र पर कुठाराघात है| सत्ता तंत्र के पंजों में लोकतंत्र छटपटा रहा है| कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से इस मामले पर विचार करने की मांग की है| प्रदेश अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह यादव, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन,पुन्नी शुक्ला,राजेंद्र नारायण मिश्रा, ,संतोष गुप्ता,राकेश सागर,डालचंद कठेरिया,प्रभात कटियार, अंकित कुमार,ओमप्रकाश बाथम,बंटी गुप्ता आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]