नई दिल्ली:कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। 222 सीटों के रुझानों में भाजपा ने बड़ी बढ़त बनाई है और कांग्रेस करीब आधी सीटों पर ही सिमट रही है।
भाजपा 111, कांग्रेस 70, जेडीएस 39 व अन्य दो सीट पर आगे है। इस बीच, बेंगलूरू और दिल्ली में भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। इधर, कर्नाटक चुनाव के नतीजे से सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा का उछाल आया है। दक्षिण में भाजपा की संभावित जीत से 2019 में मोदी की राह आसान हो सकती है। यानि यह मानना पड़ेगा कि देश में मोदी की लहर बरकरार है। वहीं, कांग्रेस की हार से राहुल गांधी के नेतृत्व को फिर से झटका लग सकता है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


