खेत कब्जा करने के विवाद में युवक पर फायरिंग

0
112

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) खेत पर जबरन कब्जा करने क लेकर युवक पर फायरिंग कर दी गयी| युवक ने थाने में तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर तुर्रा निवासी मोहनलाल अग्निहोत्री ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है की वह गाँव के ही प्रेम शंकर का खेत पैसा देकर उगाई पर रखे है| लेकिन प्रेम शंकर के पक्ष में गाँव के ही दबंग उसे खेती नही करने दे रहे| सोमबार को वह खेत में पानी लगा रहा था तभी अचानक गाँव के ही लाला पाण्डेय, मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ बॉबी पांडे व बेबी पाण्डेय आ गये| उन्होंने मारपीट कर दी| जब वह अपने को बचाने के लिये भागा तो आरोपियों ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से मोहनलाल पर फायर झोंक दिया| लेकिन वह बाल-बाल बच गया|
मोहन लाल ने बताया की घटना की सूचना लिखित में थाने में दी लेकिन आठ घंटे के बाद पुलिस घटना स्थल पर पंहुची| प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर ने जेएनआई को बताया की घटना के सम्बन्ध में 323,504,506 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| आरोपियों की तलाश की जा रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]