फर्रुखाबाद:पिकअप व टैक्टर सबारों में जमकर मारपीट हो गयी| जिसमे कई जख्मी हो गये| पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को दबोच लिया|
थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम अचानकपुर निवासी अशोक पुत्र सियाराम जनपद हरदोई के हरपालपुर अपनी पत्नी रेखा, माँ प्रेमवती आदि के साथ पुत्र का मुंडन संस्कार कराने ट्रैक्टर से जा रहे थे| शहर कोतवाली के साहबगंज चौराहे के निकट पीछे से मोहल्ला दरीबा पश्चिम निवासी फिरोज आ गये| उनकी गाड़ी में टैक्टर का कट लग गया| जिससे विवाद हो गया| फिरोज व उनके साथियों ने ट्राली पर चढ़ मारपीट शूरू की| जिससे ट्राली में बैठी महिलाए भड़क गयी| उसके बाद जमकर मारपीट शुरू हो गयी|
अशोक व उसका भांजा जयवीर जख्मी हो गया| घटना की सूचना पर घोडा नखास चौकी इंचार्ज बनी सिंह मौके पर पंहुचे और फिरोज व सतेन्द्र को हिरासत में ले लिया| अशोक के पक्ष ए नकदी भी लूट लेने का आरोप लगाया है| बीजेपी नेता राहुल जैन भी पंहुचे| प्रभारी निरीक्षक ने बताया की जाँच की जा रही है|
पिकअप व ट्रैक्टर सबारों में मारपीट,लूट का आरोप
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


