क्या सूख जायेगी किसानों की फसल??,बिजली विभाग ने भेजे टूटे पोल

0
207

फर्रुखाबाद:(मेरापुर)बीते दिन बिजली ना आने से खफा होकर किसानों ने जाम लगाया था| जिसके बाद पुलिस ने समझा कर जाम खुला दिया था| किसानो की समस्या को जेएनआई ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था| लेकिन बिजली विभाग ने टूटे हुये खम्भे भेज दिया| जिससे किसानों में आक्रोश है | विभाग अब नये खम्भे आने के लिये लम्बा समय बता था है|
थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम नगला धोबिया,रुकैया ,नौगांव,बबुरी के आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने फसल सूखने के विरोध में अचरा-अलीगंज मार्ग जाम कर दिया था| | ग्रामीणों का आरोप है की बिजली ना मिलने से गेहूं,तंबाकू,लहसुन की फसल सूख गई है| लाइन सही कराने के लिए जेई सुधीर कुमार,एसडीओ आर के वर्मा को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी| 1 घंटे तक अचरा से अलीगंज मार्ग पर जाम लगा रहा था|
मामले के सम्बन्ध में जेएनआई न्यूज ने गम्भीरता से प्रकाशित किया था| जिसके बाद जेई सुधीर कुमार ने खम्भे भेज दिया| लेकिन खम्भे टूटे हुये भेजे| जिसको देख ग्रामीणों में आक्रोश है| टूटे खम्भे लग नही सकते और नये खम्भे आने में विभाग बजट बनने की बात कर रहा है| जिससे किसानों की सूख रही फसल पर संकट के बादल उस सरकार में छा गये है| जो सरकार अपने को किसान हितैसी होने का दावा कर रही है| जेई सुधीर कुमार का आरोप है कि उन्होंने खम्भे भेजे थे किसी ग्रामीण ने उन्हें तोड़ दिया| अब नये खम्भों के लिये बजट पास होगा उसके बाद नये खम्भे आयेंगे|
जेएनआई पर खबर प्रकाशित होने के बाद कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक ने जेएनआई को बताया की उन्होंने जिलाधिकारी मोनिका रानी से इस सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही करने के लिये कहा है| विधायक ने कहा कि किसानों की फसल किसी भी कीमत पर सूखने नही दी जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]