फालोअप:वर्षो पुरानी खूनी रंजिश सुर्ख करने का प्रयास, सात के खिलाफ मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) वर्षो पुरानी खूनी रंजिश को सुर्ख करने का प्रयास आरोपियों ने किया| आर्मी हबलदार की हत्या होते-होते बची| जिसके चलते पिता-पुत्र जख्मी हुये | घायल पुत्र ने सात आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले व पिस्टल लूट लेने की तहरीर दी|
शहर कोतवाली के नरकसा के मूल निवासी सुमित मिश्रा पुत्र जितेन्द्र सिंह मिश्रा ने पुलिस को थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में पिता-पुत्र पर जान लेवा हमले की तहरीर दी| जिसमे रमाकान्त व श्रीकान्त पुत्र रामविलास, धबल व सतेन्द्र पुत्र शिवकान्त, दीपक व गौरव पुत्र रमाकान्त, दिनेश पुत्र राममनोहर के खिलाफ लाठी-डंडो, तलवार, कुल्हाड़ी, तमंचा आदि से हमला करने का आरोप लगाया है| वही घायल फौजी जितेन्द्र मिश्रा की लाइसेंसी पिस्टल भी लूट लिये जाने का आरोप लगाया है| हिन्दू महासभा के कानपुर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी भी मौजूद रहे| पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है|
क्या है पूरा मामला
बीते वर्ष 11 नवम्बर 2013 को सलेमपुर निवासी नन्हे मिश्रा की गाँव में ही गोली मारकर बेहरहमी से हत्या कर दी गयी थी| जिसमे शिवकान्त पुत्र रामविलास, पवनव जीतू पुत्र शिवकान्त, कमल पुत्र रामनिवास, गोविन्द राम पुत्र अरुण पुत्र राममनोहर, राम मनोहर के साथ ही साथ अरविन्द मिश्रा पुत्र मेवाराम के नाम एफआईआर दर्ज हुई थी| जिसमे अरविन्द को छोड़कर सभी जनपद हरदोई की जेल में बंद है| जबकि जून 2017 को अरविन्द पांच महीने के लिये जेल गया था| जो जमानत पर है|