ये माया मैम की जूती है, इसे चमकाओ

0
172

अगर महिला सामान्य या गरीब घर की है, तो यूपी के पुलिस वाले, सिपाही से लेकर आईपीएस तक, उसे जेल या थाने में डालने से हिचकेंगे नहीं, बिना किसी जुर्म.

[adrotate banner="3"]

पर अगर वो महिला मायावती हों, तो यही सिपाही से लेकर आईपीएस, उसकी जूती चमकाने में भी गुरेज नहीं करेंगे. देखिए नीचे दिए गए वीडियो को. मायावती औरैया जिले के अछाल्दा इलाके के गांव नौनिकपुर में हेलीकाप्टर से पहुंचती हैं. मायावती हेलीकाप्टर से निकलकर नीचे उतरती हैं. अफसरों से बातचीत शुरू करती हैं, खड़े-खड़े. अफसर कागज-पत्तर दिखाते हैं. तभी मायावती का पीएसओ (परसनल सेक्युरिटी आफिसर) सक्रिय होता है. इसका नाम पदम सिंह है. बताया जाता है कि यह बंदा सिपाही पद से प्रोन्नत होकर एडिशनल एसपी की पोस्ट तक पहुंचा है. वह रुमाल निकालकर मायावती की एक जूती को झुककर चमकाने लगता है. फिर खड़ा होता है और मायावती के दूसरे पैरों की तरफ आकर फिर झुकता है और दूसरी जूती को आगे-पीछे से चमकाता है. उसके बाद वह एक दूसरे पीएसओ की मदद से जूती पोछने से गंदे हो चुके रुमाल को पानी से धोता है.

पदम सिंह जब मायावती की जूती को चमका रहा होता है तो मायावती को कोई परेशानी नहीं होती. वे बेफिक्र अपने काम में लगी रहती हैं. इससे तो यही जाहिर होता है कि वो अक्सर इस बंदे से जूती साफ कराती रहती हैं. नीचे वीडियो देखिए. सारी कहानी मालूम चल जाएगी. ये वीडियो 6 फरवरी को औरैया में मौके पर तैयार किया गया था. इस दृश्य को सभी मीडियावालों ने देखा लेकिन कितने मीडियावालों ने इस दृश्य को आम जन को भी दिखाया, ये नहीं मालूम.
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें..


यूपी की सीएम मायावती की जूती साफ करता एक अधिकारी

साभार- भड़ास फॉर मीडिया डाट कॉम

[adrotate banner="2"]