पताई जलाने के चक्कर में 11 बीघा गन्ने की फसल राख

0
157

फ़र्रुख़ाबाद:(कंपिल) गन्ने की पताई जलाने के चक्कर में आग गन्ने की फसल में लग गयी| जिससे आग ने 11 बीघा गन्ने की फसल जलाकर राख कर दी|
थाना क्षेत्र के ग्राम जिजौटा बुजुर्ग निवासी रामनरेश पुत्र ब्रजराज ने पुलिस को दिये गये शिकायती पत्र में कहा है कि गाँव का ही आलोक पुत्र ज्ञान सिंह अपने खेत की पताई जला रहा था| तभी अचानक राम नरेश के गन्ने के खेत में चिंगारी से आग लग गयी| देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया| आग से पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गयी|
रामनरेश के अनुसार लगभग एक लाख रूपये के गन्ने का नुकसान हुआ है| रवेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह का भी 6 बीघा गन्ना की फसल जलकर नष्ट हो गई।पुलिस मामले की जाँच कर कार्यवाही की बात कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]