फर्रुखाबाद : जनपद में विद्यालयों में पंजीकृत एक लाख 69 हजार बच्चे 1855 परिषदीय विद्यालयों में शनिवार से परीक्षाएं देंगे| जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गयी|
शनिवार को पहले दिन स्काउट गाइड, नैतिक शिक्षा व क्राफ्ट एवं शिल्प की परीक्षा होगी। परीक्षाएं 24 मार्च तक चलेंगी। प्रथम पाली में 9.35 से 11.35 बजे तक व दूसरी पाली में 12.30 से 2.30 बजे तक परीक्षा होगी।विद्यालय प्रबंध समिति के खाते से पेपर हल करने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की खरीद हुई। परीक्षा से एक दिन पहले ही बीएसए कार्यालय में पेपर आए।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


