चोरों ने रिटायर्ड कर्मी के घर से पार किये नकदी-जेवर

0
163

फर्रुखाबाद : बीती रात चोरों ने करीब तीन लाख रुपये के जेवरात व 26 हजार रुपये की नकदी विवाह समारोह में गये रिटायर्ड कर्मचारी के घर से चोरी कर ली| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी|
शहर कोतवाली के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी सुंदरलाल पाल भूमि संरक्षण विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी है| बीते 11 मार्च को वह विवाह समारोह में शामिल होने शाहजहांपुर के मिर्जापुर खगिया नगला आये थे| वही दूसरे दिन उनकी पत्नी सरबा देवी घर बंद कर कापने गांव चली गईं।
सुंदरलाल अपनी पत्नी सरबा के साथ देर शाम वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा देख दंग रह गये| चोरों ने उसके घर के कमरे में रखी अलमारी व बक्से आदि तोड़कर 25 हजार रुपये व जेवरात आदि चोरी कर लिये| घटना की सूचना मिलने पर भीड़ लग गयी। सुंदरलाल ने रेलवे रोड चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की और लौट गई। लेकिन पुलिस जाँच कर मामले को टरकाने का प्रयास कर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]