बस की टक्कर से साइकिल सबार महिला की मौत

0
184

फ़र्रुख़ाबाद:(जहानगंज) बहन के घर जा रहे साइकिल सबार के बस ने टक्कर मारकर जख्मी कर दिया| जिससे पर सबार महिला की मौत हो गयी| जबकि उसका पति जख्मी हो गया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| वही पुलिस ने बस व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
जनपद कन्नौज के छिबरामऊ के ग्राम उस्मानपुर निवासी रामबासी बीते मंगलवार को अपनी 45 वर्षीय पत्नी रामबेटी के साथ साइकिल पर सबार होकर थाना जहानगंज के ग्राम बेहटा निवासी बहनोई रामनारायन के घर जा रहे थे| जब वह देर शाम ग्राम बहोरिकपुर पंहुचे तो पीछे से प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे रामबेटी की मौके पर ही मौत हो गयी|
घटना की सूचना पर थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोंमर मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| दारोगा अभय सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]