22 दारोगा व चार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर बने

0
196

फर्रुखाबाद :बुधवार को डीजीपी कार्यालय ने सूची जारी की तो उसमे 2197 दारोगा तरक्की देकर इंस्पेक्टर बने| जिसमे जिले में तैंनात 22 दरोगा व 4 थानाध्यक्ष को इंस्पेक्टर बनाया गया है|
सूची में फतेहगढ़ के एसएसआई संजय कुमार गुप्ता, मोहम्मदाबाद के एसएसआई मुकेश कुमार यादव, दारोगा जयप्रकाश, अतुल कुमार लखेरा, ललितेश नारायण त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी संजय कुमार राय,जहानगंज थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह, अमृतपुर थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप गौतम, शमसाबाद थानाध्यक्ष रवींद्र नाथ यादव व कमालगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के अलावा मऊदरवाजा थाने के एसएसआई सुदीप कुमार मिश्रा का नाम भी शामिल है|
इसके साथ ही संतोष कुमार अवस्थी, रजनेश कुमार, गया प्रसाद, सुशील कुमार, ललित कुमार,राधेश्याम, प्रमोद कुमार पांडेय, रामप्रकाश, रामप्रसाद, राजबहादुर सिंह, सुनील कुमार वर्मा के नाम शामिल हैं जिन्हें इंस्पेक्टर बनाया गया है।डीजीपी कार्यालय से जारी सूची में 2183 दारोगा वरिष्ठ सूची के आधार पर प्रमोशन पाए हैं, जबकि 14 दारोगाओं को न्यायालय के आदेश पर तरक्की मिली है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]