शिक्षक पर लगाया छात्र को पीटने का आरोप

0
146

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) शिक्षक की बेरहमी से पिटाई करने पर छात्र का सिर फट गया मामला थाने पहुंचा जहां काफी देर माथापच्ची के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी रजनी सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनका पुत्र प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 3 का छात्र है| मंगलवार सुबह वह रोज की तरह विद्यालय गया था तभी उसके क्लास टीचर ने किसी बात को लेकर डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसके पुत्र प्रिंस का सिर फट गया घटना की जानकारी होने पर जब विद्यालय में जाकर शिक्षक से शिकायत की तो सरकारी कार्य में बाधा डाल देने का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर भगा दिया पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया थाने में काफी देर बातचीत के बाद दोनों में समझौता करा दिया| पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही थी|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि आरोप गलत लगाया गया था| बच्चो ने बताया कि मारपीट नही हुई पेड़ की लकड़ी अचानक उसके सिर में लग गयी| जिससे मामला असत्य पाया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]