बाइक सबार दम्पत्ति से बदमाशों ने नकदी व जेबरात लूटे

0
132

फर्रुखाबाद:(मेरापुर)बाइक सवार बदमाशों ने विवाह समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपति को तमंचा लगाकर लूट लिया और मौके से फरार हो गये|पुलिस मामले की लीपापोती करने में लगी हुई है|
कोतवाली कायमगंज के ग्राम मंगलपुर निवासी अहिबरन शाक्य पुत्र बलराम शाक्य अपनी रिश्तेदारी के एक विवाह समारोह में शामिल होने पत्नी गीता देवी के साथ आये थे| वह पत्नी के साथ घर लौट रहे थे तभी गणेशपुर चौराहे के निकट बदमाशों ने अहिबरन शाक्य की पत्नी गीता देवी पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए गीता से झुमकी,एक अंगूठी एक जंजीर के साथ ही साथ अहिबरन की एक सोने की जंजीर,एक अंगूठी व 15 सौ रुपये लूट लिये| घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मामले की लीपापोती करने में जुट गई है| थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गंगवार ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]