फर्रुखाबाद:(कंपिल) ट्रैक्टर से बालू बेच कर घर लौट रहा मजदूर अचानक ट्रैक्टर खड्ड में पलटने से उसके नीचे दब गया| जिससे उसकी तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई| सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की|
थाना क्षेत्र के ग्राम कहारन टोला कमलाईपुर निवासी 20 वर्षीय सरजू पुत्र रामवक्श वाथम गांव के ही ट्रैक्टर चालक हंसराज के साथ बीते बुधवार को सुबह 9 बजे बालू लेकर बदायूं गया था| जहां से वह बीती रात तकरीबन 9:30 बजे घर लौट रहा था| तभी कंपिल-अटैना मार्ग पर स्थित एकलहरा गांव के निकट ट्रैक्टर के अगले पहिये का एक्सेल टूट जाने से वह अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया| जिससे चालक हंसराज बाल-बाल बच गया| लेकिन उसके नीचे सरजू की दबकर दर्दनाक मौत हो गई| चालक मौके से फरार हो गया\ रात भर उसका सब मौके पर ही दबा रहा|
सुबह निकले ग्रामीणों ने घटना को देखा तो सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की| मृतक के परिजन भी मौके पर आ गये| अपने पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है
ट्रेक्टर पलटने से मजदूर की दबाकर दर्दनाक मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


